फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसप? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर रविवार को जिला प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर चार एसडीएम और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराते रहे। उधर, एसपी एपी सिंह के निर्देश पर सीओ और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंदिरों और मस्जिदों के आसपास सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन

जिले में अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसी भी समुदाय को कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की तरफ से पहले ही कड़ी हिदायत दे दी गई है कि कोई कार्यक्रम आयोजित किया तो संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर निगाह रखने के लिए साइबर सेल को भी पहले ही अलर्ट किया गया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। रविवार को राबर्ट्सगंज में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने स्वर्ण जयंती चौक, मेन चौक, रेलवे क्रासिंग समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद एडीएम और एएसपी ने नई बाजार, रामगढ़, पन्नूगंज समेत अन्य इलाकों में भ्रमण किया। ओबरा, रेणुकूट, दुद्धी, घोरावल, करमा, शाहगंज, बभनी, कोन, विण्ढमगंज समेत अन्य कस्बों में सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें