फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक माह से सुस्त पड़े बाजार में अक्षय तृतीया ने लौटाई रौनक

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषण की खरीदारी करते लोग। -
विज्ञापन
सोनभद्र। अक्षय तृतीया का उत्साह दूसरे दिन भी बना रहा। पुण्य की कामना के साथ बाजार में खरीदारी के लिए लोग आतुर दिखे। महीनों से सुस्त पड़े बाजार में रौनक नजर आई। सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों के बावजूद सराफा दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। निवेश के मकसद से लोगों ने सोने-चांदी की खरीदारी की तो जमीन की भी रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन

इस बार अक्षय तृतीया का मुहूर्त दो दिनों का था। सोमवार को उदया तिथि में तृतीया होने के कारण लोगों ने अक्षय फल की कामना के साथ पूजन अर्चन किया। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा बाजार में सबसे अधिक चहल-पहल रही, जहां सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। ज्वेलर्स के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों का कहना है कि शादी सीजन के चलते बाजार में यह तेजी आगे भी बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में भी खासा जमावड़ा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें