फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फ्लोराइड की खतरनाक मात्रा पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल में फ्लोराइड की अधिकता से बीमार हो रहे लोगों की पीड़ा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। शनिवार को उन्होंने एक्स पर अमर उजाला की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा कि अब क्या सोनभद्र जिले के पानी में फ्लोराइड की खतरनाक मात्रा और उसके जानलेवा बुरे असर के बारे में भी दिल्ली वाले एनजीटी की रिपोर्ट को उप्र सरकार झूठा साबित करेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 28 फरवरी के अंक में सोनभद्र जिले के 276 गांवों में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित खबर छापी थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि सपा सरकार ने फ्लोराइड की समस्या से ग्रसित सोनभद्र, उन्नाव और रायबरेली के गांवों के लिए आरओ के सुरक्षित पेय योग्य जल की व्यवस्था की थी। मगर भाजपा सरकार ये भी निरंतर नहीं रख सकी। भाजपा का जनता के दुख-दर्द से कुछ लेना-देना नहीं है। भाजपा संवेदनहीन है। सोशल मीडिया में अखिलेश यादव की इस पोस्ट की जिले में खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें