फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 800 मीटर में आकाश, 1500 में मिथिलेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। क्षेत्र के इमलीपुर स्थित जनसेवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को करमा ब्लॉक की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। पहले दिन एथलेटिक्स व कुश्ती विधा की खेल कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान फुलवारी मनोज कुमार व राजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि खेलकूद के दौरान सब जूनियर बालक वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में आकाश सिंह व बालिका वर्ग में सुमन पहले स्थान पर रही। 100 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में विनोद कुमार चौहान तथा बालिका वर्ग में सुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में मिथिलेश मौर्य ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेक प्रतियोगिता में आकाश सिंह प्रथम रहे। सरंगा के ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किया। संचालन मोनू शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें