सोनभद्र। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन अध्यक्ष रतन लाल गर्ग की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला प्रशासन को पीएम-सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 24 सूत्री मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि जीएसटी में केवल दो दरें की जाएं।
कहा कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए। जेल का प्रावधान समाप्त किया जाए । पंजीकरण की सीमा बढ़ाकर, समाधान योजना की सीमा डछढ़ करोड़ से ढाई करोड़ किया जाए । जुर्माने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। व्यापारियों को 25 लाख तक का कर्ज बिना जमानत आठ प्रतिशत ब्याज पर देने की व्यवस्था करने, व्यापारियों को दस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि व्यापारी समाज को उसका हक चाहिए, जिसके लिए लगातार आवाज उठती रहेगी। इस मौके पर शिव सांवरिया, अशोक जैन, रामेश्वर जैन, सुशील गोयल, सुशील कुशवाहा, आलोक भाटिया, सुनील खत्री आदि मौजूद रहे।