फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य और लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 03 May 2017 11:28 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसही में ग्राम सभा की भूमि पर जिपं सदस्य एवं लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को हटाने के लिए डीएम के नाम उनके कार्यालय में मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन           किया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत चुनाव के दौरान मुसही में चुर्क क्षेत्र के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर और प्रधान आरती सोनकर का नाम वोटरलिस्ट में नहीं था, जिसकी पुष्टि चुनाव के दौरान बनी वोटरलिस्ट से की जा सकती है। मनोज सोनकर और क्षेत्रीय लेखपाल विष्णुकांत दूबे ग्रामसभा की भूमि बेच रहे है।

प्राइमरी पाठशाला एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसही (चरका टोला) की भूमि जो खेल मैदान के लिए थी उसे भी बाहरी व्यक्तियों को बेच दिया गया है।  साजिश के तहत तहसील से सिर्फ गरीबों का मकान गिराने के लिए नोटिस भेजा गया है। कहा कि जनता की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में जितेंद्र गुप्ता, मुन्ना सिंह, आशा, नीलम, राजकुमारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें