फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटकर गिरा बिजली का तार, ट्रैक्टर में आग

Sun, 16 Sep 2018 11:24 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
जर्जर विद्युत तारें दे रहे मौत को बुलावा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन विद्युत तार कहीं न कहीं टूटकर गिर रहे। बभनी कस्बा में ही दो दिन से लगातार तार टूटने की घटना हो रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। रविवार की सुबह एक बार फिर ब्लॉक के सामने तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। इससे उसके सभी टायर जल गए। यह संयोग ही था कि घटना के दौरान पास में कोई व्यक्ति नहीं था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।  
विज्ञापन



रविवार की सुबह करीब पांच बजे बभनी ब्लाक के सामने हार्डवेयर की दुकान के सामने से गुजरा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूट कर गिर गया। इसकी जद में ट्रैक्टर आ गया, जिससे उसका इंजन, ट्राली सहित सभी टायर जल गए। सुबह लोगों ने आग लगा देख मामले की जानकारी विद्युत सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को दी और विद्युत आपूर्ति ठप कराया। इस दौरान संयोग ही था कि तार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

बभनी बाजार में 11 हजार वोल्ट का तार है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आये दिन विद्युत तार टूटकर गिरने से जान माल की क्षति की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के रविशंकर गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल, सुनील कुमार, फरीदुद्दीन, कन्हैया लाल आदि का कहना है कि अक्सर बभनी ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत तार टूटने, लटके हुए तारों की वजह से हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को तार जर्जर होने की जानकारी भी है, लेकिन कोई भी अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। हादसा होने पर जवाब देते हैं कि जल्द तारों की मरम्मत करा दी जाएगी, नए तार लगा दिये जाएंगे लेकिन होता कुछ भी नहीं है। अभी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हाईवोल्टेज तार विद्युत ट्रांसफार्मर पर गिर गया था, जिससे कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए थे। लेकिन विभाग के अधिकारी इसको लेकर सुधि नहीं ले रहे हैं।

इस संबंध में विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता लक्ष्मीशंकर ने कहा कि जहां कहीं भी जर्जर तार हैं, उन्हें बदला जा रहा है। फिलहाल कोई योजना नहीं है जिससे सभी तारों को बदलकर नया लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें