फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन अंत्योदय ऐप सर्वे के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। मिशन अंत्योदय योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें बीडीओ रमाकांत सिंह ने योजना के तहत अंत्योदय ऐप के आधार पर किये जाने वाले सर्वे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित सभी 60 ग्राम पंचायतों का मिशन अंत्योदय ऐप के आधार पर सर्वे किया जाना है। ब्लॉक में पूर्व से चयनित 11 ग्राम पंचायतों एवं अवशेष 49 ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम रोजगार सेवकों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सक्रिय समूह सदस्यों जिनकी ड्यूटी इस कार्य के लिए लगाई गई है, उन सभी को बीडीओ ने एक सप्ताह में सर्वे का कार्य पूरा कर सर्वे प्रपत्र ब्लॉक मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। जैसवार ओमप्रकाश ने सभी प्रतिभागियों को सर्वे प्रपत्र वितरण करते हुए किये जाने वाले सर्वे प्रपत्र पर बिंदुवार प्रकाश डाले एवं पूर्व के अनुभवों को साझा किए। प्रतिभागियों ने विभिन्न तरह के सवाल किए जाने पर उनके जिज्ञासा का समाधान किया। ग्रामवार सर्वे प्रपत्र सभी को दिया जा रहा है। कार्यशाला में जय कुमार जोशी, विजय कुमार, जैसवार ओमप्रकाश, सुरेश सिंह चौहान, अनरमा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें