फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो साल बाद जुलाई में खूब हुई बारिश, फिर भी नहीं पूरा हो सका कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करीब दो सालों बाद इस बार जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। जुलाई में तय कोटे की करीब 87 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2023 और 24 में जुलाई में बारिश का आंकड़ा बमुश्किल 50 फीसदी तक पहुंच पाया था। इस बार हुई भरपूर बारिश का असर जिले के बांध, बंधियों और तालाबों पर भी दिख रहा है। पहले अगस्त, सितंबर में भरने वाले जलाशय अबकी जुलाई में ही लबालब हो चुके हैं।
विज्ञापन

यूपी में मानसून की दस्तक दक्षिणी छोर पर स्थित सोनभद्र के रास्ते ही होती है। अमूमन 15 जून तक मानसून सक्रिय होता है और फिर पूरे प्रदेश में छा जाता है। पिछले कई वर्षों से मानसून देर से आ रहा था। इसके चलते जून-जुलाई में बारिश का आंकड़ा भी मानक से काफी कम रह जाता था। सितंबर, अक्तूबर के महीने में अच्छी बरसात दर्ज की जा रही थी। इस बार मानसून समय से सक्रिय हुआ तो जून-जुलाई में झमाझम बारिश ने जिले के जलाशयों को लबालब कर दिया है।
पानी की किल्लत से जूझ रहे इलाकों को भी बड़ी राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में जुलाई माह में वर्षा का मानक 334 एमएम है। इस बार 291 एमएम से अधिक बारिश हुई है। यह लगभग 87 फीसदी है। वर्ष 2024 में 154.25 एमएम वर्षा हुई थी, लेकिन यह वर्षा भी अंतिम दो दिनों में दर्ज की गई थी। इसके पहले 28 दिन तक लोग बरसात न होने से सूखे की आशंका से चिंतित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में वर्षा की स्थिति::
वर्ष: औसत वर्षा (एमएम में)
2023: 162.50
2024: 154.25
2025: 291.25
-
जिले की तहसीलों में कहां-कितनी हुई वर्षा::
तहसील: वर्षा
रॉबर्ट्सगंज: 209.0
दुद्धी: 305.5
घोरावल: 351.5
ओबरा: 259.0
कुल: 1165.0
औसत: 291.25
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें