फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 867.8 फीट हुआ रिहंद बांध का पानी, चार दिन बाद बंद हुआ फाटक

विज्ञापन
पिपरी ​स्थित रिहंद डैम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेणुकूट। रिहंद जलाशय में शुक्रवार सुबह जलस्तर 867.8 फीट दर्ज किया गया। जलस्तर में कमी आने पर सिंचाई विभाग ने चार दिनों से खुले बांध के एक फाटक को बंद कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बांध प्रशासन ने बताया कि जैसे ही जलस्तर एक सुरक्षित सीमा से ऊपर पहुंचेगा फाटक को दोबारा खोला जा सकता है, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में जलस्तर नियंत्रण में है और स्थिति पर विभागीय निगरानी लगातार जारी है। बता दें कि बीते दिनों जलस्तर 868 फीट को पार कर गया था।
तब एहतियातन एक फाटक को 8 फीट खोलकर जल निकासी की जा रही थी। अब जलस्तर में मामूली कमी आने के बाद फाटक बंद किए गए हैं। सहायक अभियंता आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम की स्थिति और जलप्रवाह के आधार पर 868 फीट जलस्तर पार करने के बाद पुनः बांध के फाटक खोले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बांध पर बनी छह टरबाइनों को चलाकर लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें