फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रेम विवाह के बाद चार बच्चों और पत्नी को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती को पति ने चार बच्चों के साथ छोड़ दिया है। उसके नाम से कर्ज भी करा दिया है। पीड़िता की तहरीर पर राॅबर्ट्सगंज पुलिस ने दस लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि उसका सक्तेशगढ़ निवासी अनिल उपाध्याय से प्रेम विवाह हुआ था। पति ने दहेज के लालच में आकर एक दूसरी लड़की से शादी कर ली है। उसे चार बच्चों के साथ अकेले रहने को छोड़ दिया है।
कुछ माह पूर्व पति उसके पास आया और चार महीने साथ रहा। इस बीच विश्वास में लेकर समूह से 80 हजार का लोन करा दिया। लोन के दो हफ्ते बाद वह भाग गया। जब उससे घर वालों के जरिए संपर्क का प्रयास किया तो ससुराल वालों ने दूसरी जाति का होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कर्ज का वह हर हर हफ्ते 1250 रुपये किश्त भरती है। घर में कोई कमाने वाला नहीं। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मामले में पति अनिल उपाध्याय, ससुर पप्पू उपाध्याय, सास सुंदरी देवी, जेठ श्याम उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, आरोपी के जीजा रितेश त्रिपाठी, शिवानी, ननद रेनू, सीमा, जेठानी खुशबू पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें