फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़िया के बाद कृष्णशिला में भी मजदूरों के वेतन में घपला

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल कृष्णशिला परियोजना कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में कार्ययत संविदा कर्मियों ने शुक्रवार द्वितीय पाली में कार्य ठप कर जमकर प्रदर्शन किया। मजदूर धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मियों ने सीएचपी का कार्य कर रही स्टार ओ एंड एम कंपनी के संबंधित अधिकारियों पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि मजदूरों को टोपी, जूता, गुड़ कुछ नहीं मिलता न ही पूरा मजदूरी दिया जाता है। वेतन के 26,400 रुपये में से सिर्फ 12,000 ही दिया जाता है। शेष 14,400 रुपये काट लिया जाता है। विरोध करने पर कार्यमुक्त करने की धमकी दी जाती है। संविदा कर्मी आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने द्वितीय पाली में कार्य ठप कर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ शक्तिनगर थाना में शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराने के जिद पर अड़े रहे। घंटों बाद मौके पर पंहुची स्थानीय पुलिस ने संविदा कर्मियों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अब पैसा देने की जरूरत नहीं है, उनकी पूरी मजदूरी मिलेगी लेकिन संविदा कर्मी कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग जारी रखी। इस दौरान मुख्य रूप से संतोष कुमार, रंजीत, सूरज भारती, मनोज गुप्ता, धनवंत सिंह, धानु गुप्ता, शिव चरण, रवि, बलवंत सिंह, श्याम लाल, विकास पनिका, आकाश, रामलल्लू शाह, संदीप तिवारी, रोमेन खां, अर्जुन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें