फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच साल बाद उभ्भा पुलिस चौकी को मिला भवन, एसपी ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घोरावल कोतवाली अंतर्गत नव निर्मित पुलिस चौकी उभ्भा का शुक्रवार शाम लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम चौकीदारों को लाल साफा व टाॅर्च देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जनता की समस्या का समाधान किए जाने का निर्देश दिया। 17 जुलाई 2019 को जमीन विवाद में हुए सामूहिक नरसंहार के बाद सीएम ने उभ्भा में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की थी।
चौकी का निर्माण भी शुरू हुआ, लेकिन धीमी गति के चलते भवन का निर्माण पूरा होने में पांच साल का समय लग गया। वर्तमान में यह चौकी दूसरे गांव के सरकारी भवन में संचालित थी। अब उसे नए भवन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

चौकी का लोकार्पण करने के बाद एसपी ने घोरावल कोतवाली पहुंच कर निरीक्षण किया। संपूर्ण कोतवाली परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के तथा कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को व अभिलेखों को अद्यतन करते हुए व्यवस्थित रख-रखाव निर्देश दिए।
लोकार्पण के दौरान एएसपी (आपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, अपराध निरीक्षक शमशेर यादव, चौकी प्रभारी उभ्भा नवनीत चौरसिया, चौकी प्रभारी शिवद्वार सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें