फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सेवा अभियान: सलखन पहुंची भूवैज्ञानिकों की टीम, जीवाश्मों के संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई शपथ

Sat, 05 Oct 2024 02:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

स्वच्छता सेवा अभियान के तहत सलखन जीवाश्म उद्यान में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी लगाई गई। भूवैज्ञानिकों की टीम ने जीवाश्मों के संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
खान मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत खान मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से शनिवार को सलखन जीवाश्म उद्यान में विशेष अभियान चलाया गया। भूवैज्ञानिकों की टीम ने पार्क में सफाई की। इस दौरान जियोलॉजिकल सैंपल की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन


प्रदर्शनी के जरिए सोनभद्र में पाए जाने वाले खनिज पदार्थों, अयस्कों के बारे में जानकारी दी गई। सलखन के जीवाश्म की महत्ता भी बताई। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक अंशू पांडेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई गई। भू-विरासत के संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया। 

उप महानिदेशक ने बताया कि सलखन के जीवाश्म हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनकी उम्र 1.5 अरब वर्ष से भी पुरानी है। यह समुद्र के तल पर पाए जाने वाले एक कोशिकीय शैवाल हैं, जिनका ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में योगदान जाना जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इन जीवाश्मों की खोज 1933 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने की थी। इस दौरान दस सदस्यीय टीम ने उद्यान का निरीक्षण किया। जीवाश्मों के संरक्षण के बारे में लोगों को प्रेरित किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें