फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेल से बाहर आने पर पत्नी को पीटा, दांत तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/मधुपुर। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच साल काटने के बाद जेल से बाहर आए पति की ओर पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी का दांत भी तोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र में सुकृत चौकी क्षेत्र के खानेआजमपुर निवासी गुड़िया यादव ने पति पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ साल पूर्व उसके पति रमेश यादव ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। न्यायालय ने पति को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा दी थी। पति जबसे जेल से छूट कर आया है। तब से रोज लड़ाई झगड़ा करता है। दो दिनों पूर्व सुबह 11 बजे वह घर पर मौजूद थी। वहां पति ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसका दांत भी तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें