फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेल से छूटे तो फिर चुराने लगे बाइक, दो बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस अन्य साथियों की भी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को रेलवे स्टेशन रोड से पकड़ा। वह सफेद रंग की अपाचे बाइक से नगर की ओर आ रहे थे।
पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगे थे। उनके पास चोरी की बाइक थी। पूछताछ में उनकी पहचान चोपन निवासी दीपक यादव और अजीत पाल के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य पल्सर भी बरामद किया। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक बेचकर आपस में पैसे बांट लेते हैं।
विज्ञापन

वह मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली से बाइक चोरी करते थे। कभी बाइक ही बेच देते थे तो कभी इसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचते थे। दोनों पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद फिर से इसी काम में लग गए। पुलिस टीम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय, कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, सतीश पटेल, कांस्टेबल मदन कुमार, अजीत कुमार आदि रहे। दोनों आरोपियों को चोपन पुलिस ने दिसंबर 2023 में चोरी की 11 बाइकों के साथ पकड़ा था। उस समय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार हुए थे। उनकी निशानदेही पर छह बाइक बरामद हुई थी।
दस दिन पहले नौगढ़ से चुराई थी बाइक
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अपाचे बाइक को 10 दिन पूर्व चंदौली जिले के नौगढ़ से, सोनभद्र नंबर की बाइक को एक सप्ताह पूर्व चंदौली के चकरघट्टा और मिर्जापुर नंबर की एक बाइक को 20 दिन पहले खैराही के पास से चोरी किया था। तीनों बाइकों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें