छात्राओं को साइकल वितरित की गई। बारिश की वजह से 50 छात्राएं साइकल लेने नहीं पहुंच सकीं। कक्षा-6, 9 और 11 की छात्राओं को साइकल थमाते हुए विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही हैं।
माता-पिता की सेवा में भी इनका योगदान लड़कों से ज्यादा है। हमें अपनी मानसिकता को बदलते हुए लड़कियों के पढ़ाने पर जोर देना होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य दक्षिणांचल में छात्राओं में प्रतिभा का भंडार है। इन्हें सिर्फ निखारने और उनमें उत्साह भरने की जरूरत है।
यह कार्य सपा सरकार कर रही है। ब्लाक प्रमुख संजय यादव और सपा के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण ने कहा कि सपा सरकार अंतिम व्यक्ति के चेहरने पर खुशी लाने के लिए हर कदम उठा रही है।
इस मौके पर अब्दार अहमद, रामकिशुन, राजीव यादव, बुद्धिनारायण, संदीप पांडेय, अरुण शुक्ला मौजूद रहे।