फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज तहसीलदार के तबादले और न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन डीएम को प्रेषित किया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर का स्थानांतरण होने तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का भी निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने बताया कि 16 नवंबर को तहसीलदार सदर के खिलाफ संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था।
अब तक कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में रोष है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण अन्य जगह नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, विनोद कुमार शुक्ल, मनीष चतुर्वेदी, शक्तिसेन, योगेश द्विवेदी, पवन सिंह, पंकज सिंह यादव, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें