फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी में प्रदर्शन कर सोनभद्र बार एसोसिएशन ने जिला न्यायाधीश को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। घोरावल व दुद्धी में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की हत्या पर त्वरित कार्रवाई, यूपी अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में अधिवक्ताओं के लंबित दावों के निस्तारण समेत चार सूत्री मांगें उठाई गईं। इस दौरान जिला जल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में अध्यक्ष रमेश राम पाठक, महामंत्री विनोद कुमार शुुक्ला, अमरनाथ मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, वरूण पाठक, प्रदीप पांडेय, अतुल पटेल, शेषनारायण दीक्षित, कौशल पति त्रिपाठी मौजूद रहे। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय के अगुवाई में वाणिज्यकर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पांडेय ने कहा कि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की तत्कालीन अध्यक्ष कु. दरवेश यादव, ओम मिश्रा, सुशील पटेल व अन्य अधिवक्ताओं की हत्या कर दी है। इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग किया कि सरकार अधिवक्ता हितों का ख्याल रखे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। यहां कई अधिवक्ता मौजूद रहे। दी टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र से जुड़े अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार किया और न्यायिक व न्यायालयी कार्यों से विरत रहे। इस दौरान एके जायसवाल, वाइएन सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, पीके बगड़िया, प्रदीप जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, डॉ. मंजू सिंह, बाल कृष्ण गोयल, रविकांत, सुरेश अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
घोरावल: तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक संतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बार भवन में हुई। विभिन्न दुर्व्यस्थाओं व मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम काज ठप रखा। इस दौरान विभिन्न मांगें उठाई गईं। बैठक में इनामुलहक अंसारी, रामअनुजधर द्विवेदी, हरिप्रकाश वर्मा, आनंद कुमार सिंह, नंदकुमार ओझा, संतोष तिवारी, रामलाल राही, सच्चिदानंद चौबे, आदिनाथ मिश्रा, आशुतोष पांडे, विजेंद्र सिंह, मदन गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने बताया कि प्रदेश भर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही हैं जिससे अधिवक्ता समुदाय काफी भय और दहशत में है। उन्होंने बार कौंसिल की मांगों की अनदेखी किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें