फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोरोना को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

विज्ञापन
Administration gets alert regarding Rona
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मंगलवार को सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के साथ मैदान में उतर गए। दुकानों पर अधिक लोगों को न रहने की सलाह दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे लोग अपने घरों में ही रहें। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि दोबारा दुकान पर पांच से अधिक लोग एकत्र मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की रिपोर्ट आने के बाद यहां का प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने अपने अधीनस्थों को क्षेत्रों में भ्रमण कर कहीं भी पांच से अधिक व्यक्तियों को एकत्र न होने देने और मना करने के बाद भी न मानने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजने का निर्देश दिया है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर और आसपास केइलाकों में फोर्स के साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज अलग-अलग भ्रमण कर लोगों को कोरोना वायरस के बचाव और शासन के निर्देशों को अवगत कराकर घरों में रहने केलिए अपील करते रहें। उधर घोरावल में उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र, सीओ रामआशीष समेत अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहें। चोपन और आसपास क्षेत्रों में एएसपी ओपी सिंह, ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा और चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी भी भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की अपील करते रहें। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इमरजेंसी होने पर ही घरों के बाहर निकलें। बगैर काम के भ्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें