फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से,नहीं होंगे मां जगदंबा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख मंदिर बंद कर दिए गये है। इस कारण इस बार के वासंतिक नवरात्र में भक्त मां जगदंबा का दर्शन नहीं कर पाएंगे। जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कुंडवासिनी, शक्तिनगर स्थित मां ज्वालामुखी के अलावा डाला स्थित मां वैष्णों धाम, मां अमिला धाम, मां शारदा धाम, मां काली मंदिर सहित राबट्र्सगंज स्थित मां शीतला धाम के पट भक्तों के लिए नवरात्र तक के लिए बंद कर दिए गये है। पहली बार ऐसा होने से जहां भक्तों में मायूसी है, वहीं लोग घर पर ही नौ दिनी पूजा अनुष्ठान में जुटे हुए है। नवरात्र के पूर्व संध्या पर मंगलवार को लोग पूजा अनुष्ठान की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र आज यानी 25 मार्च से आरंभ हो रहा है। नौ दिनी नवरात्र होने की वजह से दो अप्रैल को नवमी तिथि पड़ेगी। ज्योतिषाचार्य डा.एसएन तिवारी ने बताया कि इस बार मां जगदंबा का आगमन नौका पर हो रहा है, जो साधकों के लिए शुभ होगा। नवरात्र के मद्देनजर चट्टी-चौराहों पर फल, फूल, माला, प्रसाद और नारियल-चुनरी की दुकानें सज गयी है। फूल माला के दुकानदार संतोष कुमार के मुताबिक 10 रुपये से लेकर 30 रुपये पीस माला, नारियल 30 रुपये पीस और चुनरी 10 से 50 रुपये पीस तक बिक रहा है। वहीं नवरात्र के मद्देनजर सेब और अनार के दाम प्रति किलो दस रुपये महंगे हुए है। फुटकर फल विक्रेता रामचंदर सोनकर ने बताया कि सेव व अनार 100 रुपये, केला 50 रुपये दर्जन, अंगूर 70, संतरा 50, खरबूजा 60, तरबूज 40, पपीता 40 और अन्नाश 50 रुपये पीस बिक रहा है। मंगलवार को फल, फूल, माला व नारियल-चुनरी खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं। भीड़ की वजह से शाम के वक्त मेन मार्केट में जाम की स्थिति रही। शीतला मंदिर के पुजारी अक्षैवर के मुताबिक मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए पांच अप्रैल तक बंद रहेगा। यह निर्णय कोरोना वायरस के मद्देनजर लिया गया है। नगर स्थित सातो शीतला मइया मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कड़े माता शीतला मंदिर सहित अन्य मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें