सोनभद्र के विंध्याचल मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शोभना दुबे ने गुरुवार को दुद्धी सीएचसी का निरीक्षण किया। सभी वार्डों में पहुंचकर वहां की समस्या जानी। मरीजों से दवा-उपचार के बारे में पूछा।
विज्ञापन
आईपीडी और ओपीडी में संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद पहुंचीं डॉ. शोभना दुबे ने सभी वार्ड, लेबर रूम, विश्रामालय, आईपीडी, ओपीडी सहित हॉस्पिटल के सभी कक्षों का भ्रमण किया। अस्पताल में बाहर और भीतर साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति, पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रिजर न होने से हो रही दिक्कतों के बारे में बताया गया। 30 बेड के अस्पताल में अक्सर सभी बेड फुल होने पर मरीजों को भर्ती करने में आने वाली परेशानी की जानकारी दी गई।
इस मौके पर अधीक्षक डॉ. शाह आलम भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले बुधवार को डॉ. शोभना दुबे ने जिला अस्पताल, मातृ-शिशु इकाई व अन्य अस्पतालों का निरीक्षण किया था। वहां ओपीडी रजिस्टर को पूरा भरने सहित अन्य निर्देश दिए थे।