फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लकड़ी-तिरपाल से ढके हुए कुएं में गिरे लेखपाल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के वार्ड नंबर चार में रविवार की शाम कुएं में गिरने से लेखपाल की मौत हो गई। कुआं पुरानी लकड़ियों और तिरपाल से ढका था। गलती से उस पर पांव पड़ते ही लेखपाल अंदर चला गया। काफी मशक्कत से उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी विवेकानंद (35) स्थानीय तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। रविवार की शाम वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पास में स्थित कुएं पर पड़ गया। कुआं लकड़ी और तिरपाल से ढका था, लेकिन धूप और बारिश के पानी से तिरपाल काफी कमजोर हो गया था। उस पर जैसे ही विवेकानंद का पैर पड़ा, लकड़ी व तिरपाल समेत वह कुएं के अंदर चला गया। तेज आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं में अंधेरा होन के कारण अंदर कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक तलाश के बाद देर शाम शव बाहर निकाला जा सका। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विवेकानंद तहसील क्षेत्र के बभनी थाना क्षेत्र के मुनगाडीह गांव में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। घटना स्थल पर सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, कस्बा चौकी इंचार्ज एम पी सिंह सहित मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें