सोनभद्र/सलखन। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के अन्य ग्रामीण पीएचसी पर रविवार काे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या अधिक रही।
रॉबर्ट्सगंज पीएचसी पर डॉ.जेपी सिंह ने मरीजों का उपचार किया। यहां 40 मरीज पहुंचे थे। डॉ. सिंह ने बताया कि सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। उनकी जांच कर दवा दी गई। खान-पान में सावधानी बरतने के लिए कहा गया। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे आदि मौजूद रहे। न्यू पीएचसी सलखन में आयोजित जन आरोग्य मेले में 61 का उपचार हुआ। नियमित डॉक्टर उपस्थित न होने के चलते क्षेत्र के सुदूर व पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को जन आरोग्य मेले में ही उपचार मिल पाता है। जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सक डाॅ. सतीश कुमार, लैब इंचार्ज अखिलेश राय, सितारा, राजेश कुमार, दाई सोमरी आदि ने इलाज में सहयोग किया।