फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिल्ली खनन क्षेत्र की खदान में हादसा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित एक खदान में शनिवार को हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चर्चा है कि खदान में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। दोनों ऊंचाई से गिर गए।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के रुदौली के टोला गदहखुरा निवासी बलवंत गोंड (32) पुत्र रामधनी ओबरा के डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक खदान में काम करता था। शनिवार की शाम काम के दौरान ही वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान एक अन्य मजदूर भी जख्मी हुआ, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोप है कि खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसे की वजह बनी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें