फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनभद्र में मिलीं खून से लथपथ दो लाशें..., महिला के सिर पर थे चोट के निशान, साड़ी पर लिखा था फोन नंबर

Sat, 22 Mar 2025 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र के लौवा बरिया के जंगल में दो लोगों की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से शव को कब्जे में ले लिया गया। महिला की शिनाख्त हो गई थी। वृद्ध की नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरुई पुलिस चौकी अंतर्गत मकरीबारी के पास लौवा बरिया के जंगल में शनिवार को वृद्ध महिला-पुरुष के शव मिले। दोनों शव जंगल में चट्टानों के बीच औंधे मुंह पड़े हुए थे। 

विज्ञापन



महिला के सिर पर गहरे चोट भी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मकरीबारी ग्राम पंचायत के लौवा बरिया जंगल में शनिवार की सुबह चरवाहे पशुओं को लेकर जंगल तरफ गए हुए थे। वहां उन्होंने जंगल में पहाड़ियों के बीच खाई में एक पुरुष का शव दिखा। पास गए तो कुछ दूरी पर महिला का भी शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


चेरुई चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के साड़ी के आंचल पर एक फोन नंबर अंकित था। इस पर संपर्क करने पर पता चला कि वह नंबर वाराणसी के किसी शख्स का है।

उसने महिला के चुनार क्षेत्र के किसी गांव का होने की बात बताई, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई। वह यहां जंगल तक कैसे पहुंची और उसके साथ मौजूद पुरुष के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। देर शाम तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन


एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा गया था। 72 घंटे तक पहचान न होने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें