फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ गए बस और ट्रक: एक्सीडेंट में 24 घायल, 7 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 28 Aug 2022 03:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में वाराणसी-अम्बिकापुर मार्ग पर बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
बस और ट्रक में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव के समीप वाराणसी-अम्बिकापुर मार्ग पर रविवार को बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत होगई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस और 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। घायलों में 7 की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर से रेनुकूट की ओर आ रही नीजी बस और फरूखाबाद से उड़िसा की ओर जा रही ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बस पर सवार 24 यात्री घायल हो गए।
 
स्वास्थ्य टीम ने दिखाई दरियादिली 
दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलेंस और 112 से अस्पताल में पहुंचे घायलों को अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने तत्परता दिखाते हुए उपचार करने में जुट गई। सीएचसी के अधीक्षक डा. राजन सिंह स्वयं कटे-फटे सिर और पैर में टांका लगाना शुरू कर दिया। वहीं स्टाफ नर्स राफिया बलिग सभी घायलों को इंजेक्शन देने में लगीं। इसके साथ ही अस्पताल के स्टाफ सौरभ कुमार भी मरहम-पट्टी में संजीदा दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

घायलों में विनय कुमार (32) निवासी कुंडी,अंशु (25) निवासी मीरजापुर, ओंकार तिवारी (55) निवासी प्रताप पुर, वीरेंद्र कुमार(33) निवासी कुंडी,सुनील कुमार (25) निवासी कुंडी,विजय कुमार (22) आश्रम, सुरेश कुमार (45) निवासी (45) निवासी नधिरा, लक्ष्मी (30) निवासी वाड्रफनगर,अंशी एक साल निवासी वाड्रफनर, गोविंदा (22) निवासी पशुपति पुर,आकाश पटेल (23) पशुपति पुर,चंपा देवी (45) बीडर, नागेश्वर (40) निवासी वाड्फनगर,अंजू यादव (20) निवासी रेनुसागर,रेखा शर्मा (65) निवासी मीरजापुर, अरमान (18) निवासी गोबरा, कलावती (60) निवासी सलवाही, महेंद्र 34 सलवाही, अभिषेक कुमार (25) निवासी भिंड, शैफाली (35) निवासी आरा,शाहिद (25) निवासी छत्तीसगढ़ रहे।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर सात लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डा राजन सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है शेष सभी खतरे से बाहर है उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें