फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसाः भैंस से टकराकर गिरे बाइक सवार को मैजिक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल में सोमवार को भैंस से टकरा बाइक सवार गिर पड़ा। उसी समय उधर से गुजर रही मैजिक ने घायल को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे जुगैल गांव निवासी चंद्रबली (22) बाइक से गांव में किसी व्यक्ति के घर जा रहा था। जोड़वा टोला के समीप भैंस से उसकी बाइक टकरा गई और वो गिरकर घायल हो गया। उसी वक्त रास्ते से गुजर रही एक मैजिक ने भी घायल को रौंद दिया। चालक मैजिक को लेकर फरार हो गया। जब तक ग्रामीण घायल को अस्पताल ले जाते, उसकी सांसें थम गई। थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि जल्द ही मयचालक मैजिक को पकड़ लिया जाएगा। चंद्रबली की शादी बीते साल ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें