फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्रशर प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर (सोनभद्र) । जिले में खदानों और क्रशर प्लांटों में हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे। शनिवार को सुकृत स्थित एक क्रशर प्लांट में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुकृत खनन इलाके में स्थित क्रशर प्लांट में बोल्डर खाली कराते समय शनिवार की सुबह उमेश नाम का मजदूर बोल्डर के साथ ही क्रशर के डग में जा गिरा।
वहां बोल्डर को तोड़ कर टुकड़े कर रही मशीन की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हाे गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तत्काल प्लांट बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सदर कोतवाल ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें