फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी रामलीला: मंच पर एक-दूसरे के हुए शेखर और रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मंचन अनोखे ढंग से होता है। सीता स्वयंवर के दौरान गरीब कन्या की शादी कराई जाती है। शुक्रवार की रात आयोजित सीता स्वयंवर की लीला में एक करीब कन्या की शादी कराई गई। मंचन के दौरान शेखर व रेखा परिणय सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन

सीता स्वयंवर की लीला में गरीब कन्या की शादी से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। शुक्रवार की रात हुई लीला की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रूबी प्रसाद रहीं। मारकुंडी के बेलछ गांव से बरात रामलीला मैदान, चुर्क में आई। बराती बैंडबाजे पर नाचते-गाते मंडप तक पहुंचे। रामलीला कमेटी की ओर से बेलछ निवासी शेखर व घोरावल के चौखटवा निवासी रेखा का विवाह संपन्न कराया गया। रस्म के तहत कन्या को उपहार के रूप में कुछ सामान व नकद भेंट करने के बाद विदाई दी गई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश यादव, संगीता सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें