फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ लेकर फरार, व्यापारी मदद की लगा रहे गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रयागराज का रहने वाला एक कारोबारी जिले के कई व्यापारियों से करीब डेढ़ करोड़ का गेहूं व चावल क्रय कर फरार हो गया। अब अनाज बेच कर व्यापारी भुगतान को परेशान हैं। मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में कई पीड़ित व्यापारियों ने ठगी करने वाले कारोबारी के खिलाफ तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कई व्यापारियों ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि प्रयागराज का रहने वाला एक कारोबारी उन लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं और चावल क्रय कर ले गया है लेकिन रुपये नहीं दे रहा है। उनका आरोप है कि अब वो फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहा है। जबकि उसने कई व्यापारियों को चेक भी दिया है। बकाए की रसीद भी दी है। व्यापारियों का कहना है कि उन लोगों ने जिन किसानों से अनाज खरीदा है वे लोग रुपये मांग रहे हैं। कारोबारी रुपये देगा तभी वे लोग किसानों का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे लोग प्रयागराज जिले की पुलिस के पास गए थे लेकिन पुलिस ने सोनभद्र का मामला होने का हवाला देकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें