फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ, रुक सकती है 2244 दिव्यांगों की पेंशन4

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दिव्यांग पेंशन पा रहे 2244 दिव्यांगों की पेंशन रुक सकती है। शासन की तरफ से इनकी सूची आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया नहीं होने से लौटा दी गई है। यदि लाभार्थी शीघ्र आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया कार्यालय से पूरी नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन रुक जाएगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक संख्या रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक और नगर के लाभार्थियों की हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी के मुताबिक जिले में करीब 12 हजार दिव्यांग हैं। पहले दिव्यांग पेंशन का भुगतान बैंक एकाउंट बेस पर होता था।
मगर, अब आधार बेस पर भुगतान होना है। शासन की तरफ से 2292 दिव्यांगों की सूची आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से लौटा दी गई है। इसमें से और दिव्यांग आधार प्रमाणीकरण करा चुके हैं। मगर, अभी 2244 दिव्यांग आधार प्रमाणीकरण नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में 614, नगवां में 126, म्योरपुर में 244, कोन में 15, करमा में 38, घोरावल में 42, दुद्धी में 213, चोपन में 318, चतरा में 219 और बभनी ब्लॉक में 80 दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण (केवाईसी) नहीं हुआ है। इसी तरह नगर क्षेत्र में चोपन में 19, चुर्क में चार, दुद्धी में 12, घोरावल में 8, ओबरा में 26, पिपरी में चार, रेणुकूट में 12 और सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) नगर में 48 दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण होना है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि जिन दिव्यांगों का केवाईसी नहीं हुआ है, वह विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में आकर अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें, अन्यथा उनकी पेंशन शासन स्तर से रुक जाएगी।
जिले में करीब 1401 ऐसे दिव्यांग हैं, जिनका बैंक खाते में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) नहीं हो सका है। इसमें सबसे ज्यादा लीड बैंक इंडियन बैंक की शाखाओं में ही पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें