फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोस्तों से मिलने गए युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बृहस्पतिवार को घर से निकले युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन

परिवार वालों ने दोस्तों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गौरव ने अपने दोस्तों से रुपये उधार लिए थे। रुपये वापसी के लिए वह परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओबरा के गैस गोदाम रोड निवासी बाबूलाल का बेटा गौरव कुमार (20) बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे अपने कुछ दोस्तों से मिलने और पार्टी की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब छह बजे दोस्तों ने उसकी मां को फोन कर बताया कि गौरव की तबीयत खराब हो गई है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है।
विज्ञापन

दोस्तों ने उसे ओबरा परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर वाराणसी जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद ओबरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, गौरव की बहन रुचि ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि गौरव ने घर से बाहर दोस्त रतन यादव, विनायक मालवीय, अर्जुन राजपूत, शिव दीक्षित, मोहम्मद अली, कुनाल मिश्रा, मंगल, दानिश उर्फ मिनिस्टर के साथ खाना खाया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें