फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूटरचित बिल के जरिए एक करोड़ हड़पे, दंपती पर केस; फर्जी फर्म बनाकर पत्नी के खाते में मंगाता था रुपये

Sat, 20 Sep 2025 02:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र की में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि निर्माण फर्म का प्रबंधक अपनी पत्नी के खाते में भी रुपये मंगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: एक निर्माण फर्म के प्रबंधक पर कूटरचित बिलों के जरिए एक करोड़ हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने कूटरचित बिलों के जरिए तो हेराफेरी की ही पत्नी के खाते में 22 लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर करा ली। अब इस मामले में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बढ़ौली निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि आरबीएस कंस्ट्रक्शन के नाम से उनकी फर्म है। यह फर्म विभिन्न स्थानों पर सरकार से ठेके लेकर निर्माण कार्य कराती है। पिछले कुछ वर्षों से सुपरवाइजर के रूप में सिवान के सोनबरसा निवासी मुनींद्रा कुमार को रखा गया था। मुनींद्रा और उसकी पत्नी शोभा कृष्ण गुप्ता के खाते में फर्म के खाते से 1.25 करोड़ से अधिक रकम भेजी गई थी।

आरोप है कि बिल के मुकाबले सामग्री कम खरीदी गई और फर्जी कूटरचित बिल के जरिये रुपये हड़प लिए। ऐसे कई बड़े बिलों का भुगतान फर्म के खाते से सीधे आपूर्तिकर्ता को भी भेजा गया। कुछ दिन पूर्व पता चला कि कूटरचित बिलों के जरिए आपूर्तिकर्ताओं और मजदूरों के खाते से 22 लाख से अधिक की धनराशि आरोपी ने अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के मुताबिक मामले में आरोपी और उसके पत्नी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें