फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार को छविंदर (25) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना से पहले शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुअरिया गांव निवासी छविंदर मजदूरी करता था। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह शराब पीने को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने बड़ेर के सहारे फंदा लगा लिया। पिता बुद्धवंत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश सरोज ने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद युवक के फंदा लगाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें