फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चुनरी और नारियल चढ़ाकर माता की आराधना की

विज्ञापन
विण्ढमगंज क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/विंढमगंज। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

चुनरी और नारियल चढ़ाकर मां जगदंबा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का भक्तों ने ध्यान किया। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। यहां सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रहीं।
मंदिर के पास में सजे फूल माला की दुकानों पर भक्त् नारियल, चुनरी, फूल और माला की खरीदारी करते हुए पूजन किया। मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन किया।
विज्ञापन

इसी तरह कड़े माता शीतला मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर में महिला भक्त मंडल की तरफ से भजन कीर्तन किया गया।
दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर और गुफा में विराजमान अन्य देवी देवताओं का भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
मेन मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में भी दर्शन पूजन को भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। यहां पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने पूजा पाठ किया। इसी तरह विंढमगंज स्थित राम जानकी मंदिर व काली मंदिर में सोमवार की रात में भजन-कीर्तन भक्तों ने किया।
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर पर वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में चल रहे नवरात्र उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें