सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार की रात सर्विस लेन पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने रोडवेज बस को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक सवार सर्विस लेन की पूर्वी पटरी से उरमौरा की ओर जा रहा था। सोमनाथ मंदिर के आगे अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही मिर्जापुर डिपो की बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार दिए जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
-
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
अनपरा। थानाक्षेत्र के मिर्चाधुरी और रणहोर रेल लाइन के बीच शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मप्र के मोरवा थाना क्षेत्र के सिल्फोरी निवासी लाल बहादुर (25) के रूप में हुई। वह शाम को घर से निकला था। आशंका है कि पैदल रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। अनपरा एसओ शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि युवक मंदबुद्धि का बताया गया है।