फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गांव में मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से राजबली यादव (40) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डिलाही गांव स्थित महाविद्यालय के पास से मंगलवार को दोपहर बाद चुनार की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। वह रेलवे लाइन के किनारे ही टहल रहा था। पास से गुजर रहे लोगों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान राजबली यादव के रूप में हुई।
वह घटना स्थल पर कैसे पहुंचा, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें