शक्तिनगर। आंबेडकर नगर के ब्लॉक-बी स्थित एयरटेल के टॉवर पर लगा 38 मीटर लंबा पॉवर केबल सोमवार की रात चोर काट ले गए। इससे टॉवर से नेटवर्क सप्लाई ठप हो गई और हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चोरों के केबल काटते ही टॉवर बंद हो गया। सर्वर पर अलर्ट दिखने के बाद तकनीशियन मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। टॉवर पर तैनात सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र मिश्रा ने भी शोर मचाया तो चोर भाग निकले। एयरटेल के फील्ड मेंटेनेंस इंजीनियर बृजेश ने बताया कि फिलहाल कंपनी प्रयास कर रही है कि उपभोक्ताओं को आंशिक राहत देने के लिए टू-जी सेवा बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि लखनऊ से नया पावर केबल मंगवाया जा रहा है। उसे इंस्टॉल कर पूरी तरह सेवा बहाल करने में तीन दिन का समय लग सकता है। संवाद