फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोगुने उम्र के युवक से हो रही थी किशोरी की शादी, पुलिस ने रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में सोमवार की देर शाम पुलिस ने नाबालिग की शादी रोकवा दी। दूल्हा की उम्र दुल्हन से दोगुने थी। किशोरी को बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

ससुराल में रह रहे भलुआ टोला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी (16) की शादी मैनपुरी निवासी संजय के साथ तय की थी। तय तारीख पर दूल्हा बरातियों के साथ सोमवार दोपहर शादी रचाने पहुंचा।
शादी से पहले हुई रस्मों के बाद जब दूल्हा और बराती खाना खाने बैठे तो किशोरी का मामा उसकी शादी युवक से न करने पर अड़ गया। मामला बिगड़ता देख बरातियों को लेकर किशोरी के माता-पिता उसके दूसरे मामा के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों की शादी मंदिर से करने का फैसला लिया गया। दूल्हा-दुल्हन के साथ सभी परिजन सोमवार शाम सेक्टर तीन स्थित एक मंदिर में पहुंचे। वहां शादी की रस्में निभाई गईं।
शादी का विरोध करने वाले दुल्हन के मामा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने किशोरी की शादी किए जाने की शिकायत पुलिस से कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा-दुल्हन सहित सभी को कोतवाली ले गई।
बाल संरक्षण इकाई के ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि ओबरा पुलिस से मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने नाबालिग किशोरी को बालिका संरक्षण गृह भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें