फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खनन विभाग के अधिकारियों को आतंकित कर गिट्टी-बालू लदे वाहनों को अवैध रूप से पास कराने वाले तीन युवकाें पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले माह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में खान विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें लोढ़ी बैरियर के पास जांच करने वाले दल को आतंकित कर गिट्टी-बालू जैसे खनिज पदार्थ लदे वाहनों को भगाने का आरोप था। आरोपियों ने खनिज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर हमला करते हुए सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न किया था। इस मामले में नामजद आरोपी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर कम्हरिया निवासी छोटू उर्फ मो. आरिफ, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सत्यम केशरी और उसका भाई शिवम केशरी लगातार फरार चल रहे हैं। उनके विरुद्ध 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें