फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक की चपेट में आने से स्कूल जा रही बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा-एक की छात्रा की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव के पास हुई। रोते-बिलखते घर वाले सीएचसी पहुंचे। उधर, ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया।
जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बघाड़ू गांव निवासी अंजनी (8) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। वह घर से पैदल ही स्कूल जाने के लिए निकली। कुछ दूर पहुंची, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में जख्मी छात्रा को लोग दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें