फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छुट्टा पशुओं पर लगाया जाएगा 500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर में छुट्टा पशुओं पर अब नगर पंचायत सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब नगर में गंदगी करने और छुट्टा घूमने वाले पशुओं पर जुर्माना लगाने के लिए नगर पंचायत ने नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच बड़े-बड़े दुधारू पशुओं के तबेले हैं। पशुपालक पशुओं का दूध निकालने के बाद पशुओं को खुले में छोड़ दे रहे हैं, जो बाजार में झुंड के साथ निकलते हैं। छुट्टा पशुओं से सड़कों पर गंदगी हो रही है। नगर पंचातयकर्मी सुबह सड़कों की सफाई करते हैं लेकिन कुछ ही घंटों बाद छुट्टा पशु सड़कों पर गोबर कर देते हैं।
अनपरा बाजार से रेणुसागर सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर लोग टहलने और छोटे बच्चे स्कूल के लिए जाते हैं। नगर पंचायत पर छुट्टा पशुओं के झुंड पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही थी। समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक रूप से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि सभी पशुपालक अपने पशुओं के रखने की उचित व्यवस्था करें। नगर की सड़कों को स्वच्छ और दुर्घटनारहित बनाने में सहयोग करें। यदि नगर में छुट्टा पशु पाए जाते हैं तो प्रत्येक पशु पर 500 जुर्माना लगाकर संबंधित पशुपालकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें