फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कर्मियों के लिए बनेगा कम्युनिटी सेंटर

विज्ञापन
एमईआईएल के अनपरा एनर्जी लिमिटेड परियोजना में पौधरोपण करते एमडी पीवी कृष्णा रेड्डी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
अनपरा। एमईआईएल के प्रबंध निदेशक पीवी कृष्णा रेड्डी ने रविवार को अनपरा एनर्जी लिमिटेड की इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों के लिए कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन


रविवार सुबह एमईआईएल के प्रबंध निदेशक पीवी कृष्णा रेड्डी हेलिकॉप्टर से अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे। यहां से वे सीधे कंपनी की अनपरा एनर्जी लिमिटेड गए। परियोजना भ्रमण के बाद वे एनसीएल खड़िया कोल खदान गए और खदान से परियोजना तक कोल पहुंचने की प्रक्रिया की जानकारी ली। वहां से लौटने के बाद परियोजना के आवासीय परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एमईआईएल परिवार के सभी सदस्य निर्बाध विद्युत आपूर्ति में भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुधीर श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिंह और राजीव कुमार बिंद को प्रबंध निदेशक ने सम्मानित किया। संचालन एसके द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर एमईआईएल के वरिष्ठ अधिकारी वीके रेड्डी, आनंद कुमार सिंह, उमामहेश्वर रेड्डी, एनपी कुमार, अरुण थोलिया, संतोष कुमार दुबे, सीएस रेड्डी, एसडी सिंह, कुलदीप शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें