फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर चला डंडा, एक वाहन सीज

विज्ञापन
रार्ट्सगंज स्थित एक निजि विद्यालय की बस। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। गाजियाबाद की घटना के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से स्कूली वाहनों की जांच के लिए शनिवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना फिटनेस एवं परमिट के दौड़ रहे एक स्कूल वाहन को चोपन में बंद किया गया। वहीं नगर के चर्चित विद्यालयों समेत सात विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी की गई। नियमों की अनदेखी के कारण उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव और पीटीओ विकास अस्थाना शनिवार को अपने दलबल के साथ सड़क पर रहे। इस दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे स्कूल वाहनों को रोककर उनके चालकों से पूछताछ किया। स्कूल वाहनों के फिटनेस के बारें में जानकाली ली। जांच के दौरान ब्रह्मनगर, बिच्छी, प्रभापुरम कॉलोनी, उरमौरा स्थित शहर के नामी स्कूलों के वाहनों में कई कमियां मिलीं। किसी स्कूल के वाहन का फिटनेस फेल था तो किसी का इंश्योरेंस नहीं हुआ था। वाहन के जरूरी कागजात भी नहीं मिले। एआरटीओ ने बताया कि श्री सत्य ज्योति एकेडमी सहिजन के एक स्कूल वाहन को बच्चों को छोड़ने के बाद चोपन में बंद कराया गया। वहीं फिटनेस फेल करीब नौ वाहनों का चालान किया गया। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर इस बात की हिदायत दी गई कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों का संचालन कराएं। आरआई आलोक यादव को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस कराए बच्चों को ढो रहे स्कूल वाहनों का चालान करें। मानकों को पूरी करने पर ही स्कूल वाहनों का फिटनेस पास करें। अभियान के दौरान स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
दो दिन में 20 ओवरलोड वाहन सीज
जिले में ओवरलोड वाहनों को लेकर प्रशासन सख्त है। अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से दो दिन में की गई कार्रवाई के दौरान 20 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव ने बताया कि रात में ओवरलोड वाहनों के निकलने की ज्यादा शिकायतें आ रही है। ऐसे में रात में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें