सोनभद्र। दुद्धी नगर स्थित कब्रिस्तान से सटा बाउंड्री में सोमवार को विशालकाय अजगर मिलने से खलबली मच गई। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से उसे पकड़ा। बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर करीब 12 फीट लंबा था।
कब्रिस्तान की तरफ गए लोगों ने वहां झाड़ियों में अजीब हरकत देखी। पास गए तो वहां अजगर छिपा था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। उसे बोरे में बंद कर सुरक्षित रजखड़ घाटी के जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राज, वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, माधो राम, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।