फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.37 लाख की लागत से बनेगा आवासीय विद्यालय

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र(ब्यूरो)। चोपन विकास खंड के अतिनक्सल प्रभावित पीपरखाड़ गांव में शुक्रवार को सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने एकलव्य मंडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। 11 करोड़ 37 लाख की लागत से विद्यालय का निर्माण होगा। इसके निर्माण से आदिवासी, बनवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी जाति, धर्म के बच्चों को शिक्षित करना है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आदिवासी, वनवासी एवं दुरुह क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए एकलव्य मंडल आवासीय विद्यालय बनाने की अनुमति दी है।
विद्यालय बनने से क्षेत्र के गिरते शिक्षा स्तर पर अंकुश लगेगा। अध्यक्षता कर रहे सांसद पकौड़ी कोल ने कहा कि सपा सरकार ने जनहित में ढेर सारी योजनाओं को चालू किया है। शहर और गांवों में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की तकलीफें न हो। इस मौके पर अनिल यादव, विजय शंकर जायसवाल, अछैबर सिंह, विजय कनौजिया, दिनेश पासवान, अरुण कनौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें