फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगैल को हरा चोपन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर के रेलवे मैदान में आयोजित दो दिवसीय महिला और पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी सुभाष चंद्र दूबे ने फीता काट कर किया। मैच का आगाज चोपन और जुगैल के बीच हुआ। जिसमें चोपन की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। एसपी खिलाड़ियों को बालीबाल किट और नेट देने का वादा किया। बालीबाल देखने के लिए दर्शकों को भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों में जहां एक तरफ ऊर्जा का संचार होता है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने जुगैल की प्रतिभाग कर रही टीम को कम्युनिटी पुलिसिंग की तरफ से हर खिलाड़ी को एक-एक कीट के साथ बालीबाल नेट आदि देने की घोषणा की। कहा कि युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। सपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश वैश्य ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने वालों का हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डीटीएम विश्वरंजन ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विजय यादव, इम्तियाज अहमद की बालीबाल संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ सेठ, सचिव रविंद्र दूबे, शेर खां, पजू भाई, राजकुमार शुक्ला, दिनेश शर्मा, इकबाल सिंह, संजय जैन, सभासद शशिकांत रंजन, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें