फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंजर जोन बना कटौली मोड़ तिराहा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में कटौली मोड़ तिराहे पर सड़क की गिट्टी उखड़ी होने से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार यहां गिर कर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते आसपास के रहवासियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां खराब सड़क से उड़ रही धूल के कारण रहवासियों को तमाम रोगों का डर सता रहा है।
विज्ञापन

अरसे बाद बने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता की कमी के कारण सड़कों के उखड़ जाने का खामियाजा दोपहिया वाहन सवारों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन रनटोला में स्थित कटौली मोड़ तिराहे पर दुर्घटना के कारण लोगों को गिर कर चोटिल होना पड़ रहा है। हादसे का शिकार वाहन पर सवार महिलाएं, बच्चे और पीछे बैठे लोग भी हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों की हालत तो यहां सफर करने के दौरान कुछ ज्यादा ही खराब हो जा रही है। यहां मोड़ पर गिट्टियां इस कदर उखड़ गई हैं कि उन पर आसानी से बाइक सवार फिसल जा रहे हैं। जो रोजाना सफर कर रहे हैं उनको तो आसानी हो रही है, लेकिन जो लोग इस मार्ग पर नये आ रहे हैं उनका गिरना तो तय माना जा रहा है। बार-बार मांग के बावजूद लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की मरम्मत कराने से कतरा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री के आगमन के दौरान भी विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंगा। चर्चा यही रही कि मंत्री जी हवाई मार्ग से आए इस लिए अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर चर्चा यह भी है कि ठेकेदार के सत्ता पक्ष का होने के कारण विभाग उस पर किसी प्रकार का दबाव भी नही बना सका है। ऐसे में इस मार्ग पर सफर तय करने वालों को खराब सड़क होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रहवासियों और राहगीरों ने तत्काल मार्ग के मरम्मत की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें