फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुस्महा गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में कई लोग

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कुस्महा गांव में कई बच्चे अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। एक साथ बड़ों और बच्चों के लगातार बीमार होने को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है। बीमारी की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य महकमें की टीम ने गांव में कैंप कर लोगों की जांच की। स्वास्थ्य टीम ने बीमार बच्चों को एहतियात बरतने के साथ दवा भी दी।
विज्ञापन

कुस्महा गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बच्चों सहित कई लोग खाट पर पड़े-पड़े जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान इस गांव के कई मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। गांव में ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी बुखार की चपेट में आकर बेहोश हो जा रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बच्चों में खून की कमी होती जा रही है। हिमोग्लोबीन कम होने के कारणों का पता नही चल पा रहा है। रहवासियों का कहना है कि पहले भी स्वास्थ्य महकमें को बीमारी के बारे में सूचना दी जा चुकी है, लेकिन विभागीय लोगों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की जा सकी है। उधर म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव में कैंप करने के लिए एक टीम भेजी गई है। डाक्टर बीमारों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें